Sawan Mahotsav 2026 – Women Advocates

Sawan Mahotsav

अध्यक्ष रणजीत जोशी के दिशा-निर्देशन में हुआ महिला अधिवक्ता सावन महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन

जोधपुर। राजस्थान हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, जोधपुर की ओर से “महिला अधिवक्ता सावन महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन 22 अगस्त 2026 को सिंधु महल, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर में किया गया।

पूरा कार्यक्रम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रणजीत जोशी जी के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संयोजक एवं पुस्तकालय सचिव शिवानी वैष्णव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सावन महोत्सव में महिला अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सावन की पारंपरिक संस्कृति, मनोरंजन एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सभी ने उत्सव का आनंद लिया। आयोजन का उद्देश्य महिला अधिवक्ताओं को कार्य की व्यस्तताओं के बीच एक खुशनुमा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बुद्धराम चौधरी, महासचिव डॉ. विजय चौधरी, सहसचिव तजेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय शर्मा सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ता उपस्थित रहीं।

मुख्य संयोजक शिवानी वैष्णव ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अध्यक्ष रणजीत जोशी के मार्गदर्शन एवं सभी पदाधिकारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक शामिल हुईं सभी महिला अधिवक्ताओं का भी धन्यवाद किया।

महिला अधिवक्ता सावन महोत्सव 2026 ने महिला अधिवक्ताओं के बीच आपसी संवाद, सौहार्द और आत्मीयता को और मजबूत करने का कार्य किया तथा सभी के लिए यह आयोजन यादगार बन गया।